जावरा ( अभय सुराणा )। सरस्वति शिशु मंदिर जावरा के पूर्व व्यवस्थापक योगेंद्र कोठारी व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पत्रकार अभय कोठारी की पूज्यमाताजी श्रीमती लक्ष्मीदेवी कोठारी का सोमवार को 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।अंतिम यात्रा निज निवास मंशापूर्ण कॉलोनी से शववाहन से निकली व शांतिवन चौपाटी पर सायं 5 बजे आपके पुत्र योगेंद्र कोठारी अभय कोठारी व पोते ध्रुपद श्रेयांस एवं परिवार के सदस्यों ने मुखाग्नि दी।भाजपा जिलाउपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश ओस्तवाल, भाजयुमो पूर्व प्रदेश मंत्री पिंकेश मेहरा ,शिक्षक संघ संभागीय सचिव जगदीश उपमन्यु,राजेश शर्मा,खरतरगच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,लायंस क्लब सचिव रजत सोनी ,भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी,विधायक प्रतिनिधि प्रांजल पांडेय , भाजपा नगर अध्यक्ष पवन सोनी, अशोक पोरवाल, कृष्ण गोपाल झवर,धरमचंद चपडोद, इन्दरमल टुकडीया आदि ने स्वर्गीय श्री मति लक्ष्मीदेवी कोठारी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाये व्यक्त की ।