
जावरा (अभय सुराणा ) । श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के अष्ठम पट्टधर मोहनखेड़ा तीर्थ के विकास प्रेरक, मानव सेवा जे मसीहा, दया मूर्ति, गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा का 2 जून मध्य रात्रि देवलोक गमन हो गया। समाचार प्राप्त होते ही गुरु भक्तो एवम श्री संघ में शोक की लहर छा गई।श्रद्धालु भक्तो की अश्रुधारा बहने लगी। पुज्य श्री के देव लोक से समाज मे रिक्तता हो गई जिसकी पूर्ति असम्भव है। पुज्य आचार्य श्री का 4 जून को श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में प्रोटोकाल के तहत अग्नि संस्कार हुआ। संयोग से गुरदेव का 4 जून को जन्म दिन भी है। म प्र शासन द्वारा राजकीय सम्मान दिया एवं प्रार्थिव शरीर पर पुष्पाजंली अर्पित म प्र शासन के मंत्री श्री ओम प्रकाश जी सकलेचा द्वारा हुआ। जावरा श्री संघ ने अग्नि संस्कार के पश्चात श्रद्धांजली स्वरूप देव वंदन का कार्यक्रम पिपली बाजार मंदिर, दादावाड़ी, एवं चौपाटी मंदिर पर नियमानुसार किये गए। समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक लुक्कड़ ने गच्छनायक को श्रद्धांजली अर्पित करते हुवे कहा कि पुज्य श्री के निधन से समाज से एक युग समाप्त हो गया, क्यो की बाबजी युग पुरुष थे,बड़े पुण्योदय से ऐसी आत्माएं समाज को प्राप्त होती है, इस अवसर पर पेड़ी ट्रस्ट में मंत्री प्रकाश कांठेड़ ने पूज्य श्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया, सभा को राजेश वरमेचा, चंदनमल जी कोठारी, राकेश पोखरना, ,अभय चोपड़ा ने संबोधित किया।देव वंदन कार्यक्रम पिपली बाजार में चंदनमल जी कोठारी, दादावाड़ी में जितेंद्र गोखरू, एवं चौपाटी पर श्री प्रदीप लुक्कड़ द्वारा सम्पन्न कराए गए। जावरा श्री संघ की ओर से गच्छ के वरिष्ट मुनि द्वय श्री हितेशचंद्र विजय जी व श्री पीयूष चन्द्र विजय जी म सा को शोक सवेंदना भेजी गई। श्री संघ के कोषाध्यक्ष श्री विनोद वरमेचा, मंत्री मदन सिंह चोरडिया, चौपाटी ट्रस्ट के ट्रस्टी कमल नाहटा, अनिल चोपड़ा, आजय सकलेचा, सचिव धरमचंद्र चपडोद, कोषाध्यक्ष देवेंद्र मूणत, श्री संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश चोरडिया, माणक चपडोद, पारस ओस्तवाल, आदि ने पुज्य श्री के निधन ओर श्रद्धांजलि अर्पित की।दादावाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री के. एल. सकलेचा ने भी अपनी संवेदना गच्छ के वरिष्ठ मुनियों को प्रेषित की।संघ द्वारा आज अन्नं क्षेत्र में गरीब असहाय को भोजन कराया गया साथ ही अन्नं क्षेत्र में पुज्य श्री का चित्र लगाया गया व स्थाई तिथि कायम की गई ।उक्त जानकारी संघ के प्रचार सचिव प्रबीन नवकार द्वारा दी गई।