अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन और की सी.बी.आई जांच की मांग

जावरा (अभय सुराणा) । जैन समाज अहिंसक एवं शांति प्रिय समाज है, जैन संतों एवं जैन समाज ने हमेशा विश्वकल्याण की बात कही है वहीं दूसरी ओर अनुप मंडल लगातार एक जनविरोधी संगठन बनता जा रहा है ।और जैन समाज के खिलाफ अनर्गल बातें एवं अविश्वसनीय साहित्य उपलब्ध कराकर जहर घोल रहा है देश और समाज में एसे हिंसा ओर घृणा फैलाने वाले तथाकथित बाबा मुकनाराम एवं अध्यक्ष अमृत प्रजापति एवं इनके अन्य पदाधिकारी खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर आज अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच अखिल भारतीय जयणा मंगल ग्रुप अखिल भारतीय अहिंसा संघ, महावीर इंटरनेशनल जावरा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देकर उनके खिलाफ सीबीआई की जांच की मांग की इस अवसर पर अभय सुराणा राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशील कोचट्टा, संभागीय अध्यक्ष संजय तलेसरा, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष राजकुमार हरण, ब्लॉक अध्यक्ष माणक चपडोद, जिलाध्यक्ष विपिन चोरडिया, मनीश मेहता पत्रकार नाहरु भाई, कीर्ति वरा आदि की उपस्थिति में ज्ञापन ना. तहसीलदार को दिया गया। ज्ञापन का वाचन अभय सुराणा ने किया संचालन सुशील कोचट्टा ने किया आभार संजय तलेसरा ने माना।