रतलाम । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में शुक्रवार को आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्रों के दौरान 6636 लोगों का टीकाकरण किया गया। रतलाम शहर में 3091, सैलाना ब्लॉक में 450, रतलाम ग्रामीण में 690, पिपलोदा ब्लॉक में 500, जावरा में 1000, बाजना ब्लाक में 203, आलोट ब्लॉक में 702 लोगों का टीकाकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में अबतक कुल 210497 टीके लगाए जा चुके हैं।