मैत्री मंच मैत्री बच्चो के संग थीम पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम का 3 दिवसीय किड्स फन समर कैम्प का आयोजन

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम ने लॉक डाउन के समय में बच्चो को ऑनलाइन मंच प्रदान कर अपनी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 3 दिवसीय ऑनलाइन किड्स फन समर कैम्प का आयोजन किया।
संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की लोक डाउन के कठिन समय मे ग्रुप परिवार के सभी बच्चों के लिए ऑनलाइन मंच के माध्यम से बच्चो की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मैत्री मंच मैत्री बच्चों संग की थीम पर आधारित ऑनलाइन 3 दिवसीय किड्स फन समर कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प की विशेष बात यह थी कि यह कैम्प सभी बच्चों के द्वारा ही होस्ट एवम प्लान किया गया। बच्चो के द्वारा शानदार साइंस एक्सपेरिमेंट्स, वैक्सीन मैसेज विथ कठपुतली शो, फायरलेस कुकिंग, डांस, संयुक्त परिवार जैसे जटिल विषय पर पब्लिक स्पीकिंग, मैजिक ट्रिक्स,आर्ट और क्राफ्ट, इजी लर्निंग ऑफ मैप्स, फन योगा , स्टोरी टेलिंग जैसे शानदार धमाकेदार ज़ूम मीट के द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतियां दी गयी।
नवकार मंत्र के जाप के साथ ही इस कैम्प मे चहेती सकलेचा,मीत कटारिया, प्रक्षाल तांतेड़, नेतवी सिंगावत, वंश पितलिया, लब्धि जैन, चहेती मूणत, अविषि गांधी, पुण्य गंग, अवधि रांका, जयति नवलखा, विधि चंडालिया, रीत छाजेड़, सिया पोरवाल, नीर गांधी, सक्षम बोथरा, सम्यक कोठारी, अक्षी गादीया, जैनम नवलखा ने अपनी प्रस्तुति दी। तीन दिवसीय कैम्प को लब्धि जैन, पुण्य गंग एवम कोशिकी कोठारी ने संचालित किया। ईस कैम्प मैं लगभग 60 परिवार के माध्यम से लगभग 100 से अधिक लोगो का जुड़ाव हुआ।
ऑनलाइन कैम्प को रक्षम कोठारी, ख़ुशभु गंग एवम कविता जैन के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
रीना कोठारी,नीलम कोठारी, रक्षम कोठारी, प्रणेता मंडलेचा , लवीना धम्मानी, रितिका संघवी, दीप्ती मेहता, सुरभि रांका, चंचल जैन एवम जया जैन द्वारा सभी बच्चों की प्रस्तुति पर सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया।
अंत में अध्यक्ष नीलेश कोठारी, एवम सचिव नीलेश मंडलेचा द्वारा शानदार ऑनलाइन आयोजन के लिए सभी की अनुमोदना करते हुए आभार प्रकट किया गया।

Play sound