

रतलाम । भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम फेडरेशन की स्थापना को 26 वर्ष पूर्ण होने पर मानवसेवा दिवस के रूप में मनाया गया 4 जून शुक्रवार को प्रात: 11बजे अन्नपूर्णा अणश्रेत्र, ईशप्रेम बस्ती, रेडक्रॉस व्रदाश्रम, में में सभी की नेबुलाइजर मशीनों , एव मिष्टान्न युक्त भोजन का वितरण किया गया साथ ही करीब 10 जैन मंदिरों के पुजारियों को भी मशीनों का वितरण किया गया और इसके पश्चात वहाँ मिष्टान्न भोजन कराया गया इसके पूर्व परम् पूज्य आचार्य श्री ॠषभविजय म.सा. के कालकर्म एव फेडरेशन के कार्याध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी बांठिया के आकस्मिक निघन होने पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रदांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हेमन्त कोठारी अध्यक्ष चन्द्र शेखर सोनी पूर्व अध्यक्ष सन्दीप चौहान, नीलेश पोरवाड़, अजय जैन अनिल गांघी, भावेश बागरेचा,विजय छिपानी,जय नाहर, नरेन्द्र लालन सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप डांगी एव आभार प्रदर्शन सचिव जितेंद्र चोपड़ा ने माना ।