रतलाम । भारतीय जनता पार्टी , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा लॉकडाउन के दौरान जरूरत मन्दों को राशन किट , सेनेटाइजर तथा मास्क जैसी अति आवश्यक सामग्रियों के वितरण से प्रेरित होकर सामाजिक कार्यकर्ता श्री मति किरण जैन तथा निजी स्कूल में अध्यापिका श्री मति ज्योत्स्ना सालवी ने मुखर्जी नगर में अपने निजी व्यय से अनेक जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध करवाकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर श्री मति किरण जैन तथा श्री मति ज्योत्स्ना सालवी के साथ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव , भाजपा महिला मोर्चा नेत्री सु श्री सोनू नेका भी उपस्थित थी ।