झुमरीतिलैया । ब्लैक फंगस से पीड़ित झुमरी तिलैया निवासी रूपेश कुमार गुप्ता को झुमरीतिलैया जैन समाज के द्वारा ₹20000 की राशि प्रदान की गई निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन और समाज के पदाधिकारी सुनील जैन के द्वारा यह राशि उनके परिवार के लोगों को प्रदान की गई इस मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है जैन समाज झुमरी तिलैया हमेशा सेवा के क्षेत्र में आगे रहता है और इस महामारी के समय जरूरतमंदों की सेवा के लिए हम सभी लोगों को आगे बढ़कर अपना योगदान देना चाहिए जैन समाज झुमरीतिलैया ने कोरोना से पीड़ित लोगों के लिए ऑक्सीजन, ऑक्सीमीटर, पोस्टिक भोजन की व्यवस्था करके भी लोगों को मदद पहुंचाई है पिंकी जैन ने कहा कि मेरी यह कोशिश रहेगी कि आगे भी लोगों को प्रेरित कर महामारी से जूझ रहे लोगों को सहायता प्रदान कर सकूं इस सेवा कार्य में जैन समाज के किशोर जैन पांड्या दिल्ली, हीरालाल जी नवीन कुमार सेठी, ओमप्रकाश विनीत कुमार सेठी, नरेंद्र झाझंरी, टैलेंट ग्रुप ,स्वर्गीय मूलचंद जी छाबड़ा सेवा फाउंडेशन ,सुशील जैन छाबड़ा , राज छाबड़ा , सुनील छाबड़ा ,जयकुमार गंगवाल गिरिडीह, सुरेंद्र काला ,पदम सेठी, पप्पी पांड्या, विमल बड़जात्या, सुनील सानू कुमार सेठी , आदि लोगों ने मदद की । कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने दी उक्त जानकारी दी ।