रतलाम। कोरोना महामारी से बचाव के लिये माहेश्वरी समाज के लगभग शतप्रतिशत लोगो ने कोरोना का पहला डोज़ व करीब पचास प्रतिशत लोगो ने दूसरा डोज़ लगवाकर कोरोना से अपने आप को सुरक्षित किया है।समाज अध्यक्ष व पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपवाद स्वरूप समाज के कुछ लोग टीका इसलिए नही लगा पाये कि वे शहर के बाहर थे ,या कोरोना व अन्य बीमारी से ग्रस्त थे, बाकी शत प्रतिशत समाज के लोगो का टीकाकरण हो गया है ।
शैलेंद्र डागा ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया कि प्रशासन ने माहेश्वरी भवन में टीकाकरण केंद्र लगाकर नगर की जनता को लाभान्वित किया व माहेश्वरी समाज को सेवा करने का अवसर प्रदान किया । श्री डागा ने बताया कि आगे भी समाज टीकाकरण कार्य व अन्य सेवा कार्य में प्रशासन को निरन्तर सहयोग प्रदान करता रहेगा । माहेश्वरी समाज अध्यक्ष ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि ,शहर में अब लॉकडाउन खुल गया है ,आप अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिये मास्क का उपयोग करे ,दूरी बनाये रखें व अधिक से अधिक टीकाकरण करवा कर महामारी को समूल खत्म करने में प्रशासन को सहयोग देवे ।
माहेश्वरी भवन टीकाकरण केंद्र पर समाज के उपाध्यक्ष डॉ बी.एल. तापड़िया ,नरेंद्र बाहेती , द्वारकादास भंसाली ,पूर्व पार्षद पवन सोमानी ,माधव काकानी ,सुनील लाठी ,रतन धूत ,रमेश डारिया ,महेश भंसाली ,राजेश चोखडा ,आदित्य डागा,द्वारकाधीश धूत ,मयंक सोमानी ,उमेश मारोठिया आदि का व्यवस्था मे सहयोग सराहनीय रहा ।