मालवण चौकड़ी जैन उपाश्रय । विश्व की सभी समस्याएं परस्पर संवाद के माध्यम से ही सुलझ ई जा सकती है जिसमें शर्त है पूर्वाग्रह और हटाग्रह ना हो । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने मालवण चौकड़ी पर पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते कहा कि संवाद से जीवन स्वर्ग बनता है और विवाद से नर्क बनता है।
उन्होंने कहा कि विवाद से कलह टकराव तनाव और अशांति पैदा होती है विवाद किसी समस्या का समाधान नहीं है। मुनि कमलेश ने बताया कि विवाद के भावों को त्यागे बिना सन्मार्ग प्रदान नहीं होता समझ लो या समझा लो यह नीति अपनानी होगी। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि इच्छाशक्ति मजबूत और निस्वार्थ भाव से परिपूर्ण होनी चाहिए तभी विश्व शांति संभव है । जैन संत ने कहा कि संवाद के भाव में परस्पर कुंठा का निर्माण होता है दिल की दूरियां बढ़ती है मानसिक रोगों का शिकार होता है स्नेह प्रेम सद्भाव सब का दिवाला निकल जाता है।