झुमरी तिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के नेतृत्व में जैन धर्म के 15 तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव बहुत ही भक्ति भाव के साथ श्री दिगंबर जैन मंदिर झुमरी तिलैया में मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम प्रातः देवाधिदेव 1008 श्री धर्म नाथ भगवान की सबसे छोटी प्रतिमा को अपने माथे पर प्रतिमा लेकर मंदिर की परिक्रमा करते हुए मंत्रोचार के साथ पांडुक शिला पर विराजमान किया ओर प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य राजकुमार जैन अजमेरा को प्राप्त हुआ साथ ही बहुत ही भक्ति भाव के साथ आज का विशेष मंत्रों द्वारा शांति धारा करने का सौभाग्य आज के पुण्याजक समाज श्रेष्टि अशोक कुमार विनोद कुमार मुकेश कुमार जैन अजमेरा के परिवार को प्राप्त हुआ तत्पश्चात बहुत ही भक्ति भाव से निर्वाण लाडू धर्म नाथ भगवान के चरणों में चढ़ाने का सौभाग्य अजमेरा परिवार के साथ समाज के सभी श्रेष्ठ जनों को प्राप्त हुआ इस अवसर पर आज आज 1008 धर्म नाथ भगवान का बहुत ही भक्ति भाव इन संगीतमय रूप से पूजा अर्चना किया गया ज्ञात हो कि आज ज्येष्ट शुक्ल चतुर्थी ही के दिन देवाधिदेव 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण तीर्थ राज सम्मेद शिखर के पहाड़ से सुदतवर कूट से हुआ था उस समय से पूरे दुनिया में आज के दिन धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव बहुत ही धूमधाम भक्ति भाव के साथ मानते है इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिसमें विशेष रूप से जय कुमार जी गंगवाल सुशील जैन पांड्या, सुनील जैन अजमेरा ,अजय जैन सेठी, संजय जैन गंगवाल, मनोज जैन गंगवाल सुरेंद्र जैन छाबड़ा,संदीप जैन सेठी महिला संगठन के मोना जैन छाबड़ा, निर्मला जैन सेठी,शोभा जैन पांड्या, ममता जैन सेठी, पिंकी जैन सेठी, अलका जैन सेठी,बबिता जैन गंगवाल,वार्ड पार्षद पिंकी जैन आदि समाजजन उपस्थित थे।