
रतलाम । आज रतलाम जिला बस एसोसिएशन के दो बस संचालकों द्वारा सरकार से अपनी मांगे पूरी नहीं हो पाने से बस संचालन करने में आ रही तकलीफों से परेशान होकर मयूर बस के मालिक ओम प्रकाश दाधीच एवं लक्ष्मी बस के संचालक हरीश पुरोहित ने इच्छा मृत्यु के लिए ज्ञापन अध्यक्ष सुबेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर महोदय को दिया। उसमें 1 वर्ष के टैक्स माफी, डीजल के दामों में कमी, वाहन सरेंडर अवधि 1 वर्ष करने की मांग की गई । ज्ञापन देते समय अय्यूब मेव, विकास अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह सिसौदिया, सतार भाई, पवन कुकरेजा, नीरज उदी वाल, अमित राठी, मुन्ना भाई शैरानी, विजेंद्र जी, वीरेंद्र गांधी, मुबारिक मेव, दीपेंद्र जी, दिलीप तिवारी,गोपाल सिंह पंवार, दिनेश तिवारी, हिमांशु अग्रवाल, नब्बन भाई, दिलीप तिवारी, लक्ष्मण शर्मा, बबलू जायसवाल आदि उपस्थित थे ।