कांग्रेस द्वारा बिजली के भारी भरकम बिल देने का विरोध किया गया

रतलाम। रतलाम शहर में 2 महीने लॉकडाउन रहने के पश्चात उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिल पहुंचाए जा रहे हैं । कई सामान्य परिवार जो दो या तीन कमरे के मकान में निवास कर रहे हैं उन्हें भी 7 से 10 हजारतक का बिल पहुंचाया जा रहा है । इसी बात पर विरोध को लेकर वार्ड क्रमांक 24 अशोकनगर के रहवासी क्षेत्रीय पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के साथ विद्युत मंडल पहुंचे ,जहां प्रमुख अभियंता श्री विनय प्रताप सिंह जी को बिल की कॉपी दी।
कांग्रेस द्वारा मांग की गई है कि इन सभी बिलों की जांच की जाए एवं सभी बिलों पर पेनल्टी माफ किया कर किस्तों में भुगतान लिया जाए! श्री सिंह ने जांच का आश्वासन दिया एवं भुगतान किस्तों में करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मोना भाई, समीर गोरी, रईस दहेलवी, मुस्तकीम शाह, सद्दाम बागवान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।

Play sound