
रतलाम । राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक पूजा व्यास ने मानव सेवा समिति रक्तकेन्द्र जाकर ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित कर रक्तदान करवाया जिन्होंने पहले कभी रक्तदान नही किया था। जिनके मन में भ्रम,आत्मविश्वास की कमी बनी हुई थी। पूजा व्यास ने बताया वैक्सीनेशन के पहले रक्तदान अवश्य करें आगे भी युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगी इन्होंने किया रक्तदान, अर्पित उपाध्याय, जय वर्मा, विशाल गोयल, हर्षित सोनी, शुभम सिखवाल । इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी टाक,कोमोलिका रावल,सतीश टाक उपस्थित रहे।