प्रभारी कलेक्टर श्रीमती संस्कृति जैन ने टीकाकरण अभियान के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली

21 जून 2021 से टीकाकरण का महा अभियान प्रारंभ होगा

अलिराजपुर | प्रभारी कलेक्टर श्रीमती संस्कृति जैन ने 21 जून 2021 से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण के महाअभियान के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण के महाअभियान के संबंध में विभागवार दायित्वों संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवार पंचायतों, नगरीय क्षेत्र में वार्डवार एवं ब्लॉकवार पीएचसी आदि स्थानों पर उक्त अभियान के तहत टीकाकरण सत्र आयोजित किये जाने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए टीकाकरण सत्र आयोजन को लेकर प्लानिंग संबंधित दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने समस्त विभाग प्रमुख को निर्देश दिए कि मैदानी अमले जिसमें आंगनवाडी कार्यकर्ता, आषा, पटवारी, सचिव, जीआरएस आदि पृथक-पृथक 10 व्यक्तियों को प्रति टीकाकरण सत्र अनुसार टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए टीकाकरण हेतु जागरूक करेंगे। टीकाकरण जनजागरण हेतु प्रेरक का सहयोग लिया जाए। जिले में महिला स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि और सदस्यगण को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आजीविका मिशन के मैदानी अमले संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा प्रत्येक मैदानी अमले से प्रगति की रिपोर्ट जिला इकाई द्वारा ली जाएगी। टीकाकरण अभियान की मॉनिटरिंग माइक्रो लेवल पर करने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। साथ ही अनुभाग स्तर और ब्लॉक स्तरीय कॉल सेन्टर प्रत्येक टीकाकरण सत्र की प्रत्येक दो-दो घंटे की टीकाकरण की प्रगति की जानकारी लेंगे। प्रभारी कलेक्टर श्रीमती जैन ने टीकाकरण महा अभियान को प्रभावी बनाए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी संबंधित विभाग प्रमुखों को दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुखगण और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Play sound