धार | रक्तदान सेवा समिति धार द्वारा गुरूवार को जरूरतमंद व्यक्तियों को रक्तदान के लिए रक्तवीरों के माध्यम से रक्त उपलब्ध करवाया गया। सभी रक्तदान करने वाले सदस्यों को अभिनंदन कर धन्यवाद दिया गया। इसमें कोरोना वॉलिंटियर रक्तदान सेवा समिति सदस्य द्वारा सहायता की गई। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक स्कूल के टीकाकरण केंद्र पर मायापुरी कालोनी से बुजुर्ग महिलाओं को लाकर टीकाकरण करवाया। ग्राम माचकदा में कोरोना वॉलिंटियर द्वारा ग्राम में घर-घर जाकर उन्हें टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित किया गया। पहले यहॉ के आमजन टीकाकरण करवाने से मना कर रहे थे। बार-बार जाकर उन्हें समझाइश दी गई, तब गुरूवार को कई परिवारों के सदस्यों द्वारा टीकाकरण करवाने के लिए सहमति दी। उन्हें उपहार स्वरूप अनाज वितरण किया गया।