जिले भर मे भाजपा अनेक संगठनात्मक कार्यक्रम चलायेगी – श्री राव

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने कार्यक्रम के प्रभारीयों की नियुक्तियां की

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी, संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत जी तथा प्रदेश सह-संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा जी, के निर्देशानुसार पार्टी आने वाले दिनों मे प्रदेश भर मे विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
भाजपा रतलाम जिले मे भी मंडल तथा बूथ स्तर तक अनेक कार्यक्रम संपन्न करेगी।
संगठन द्वारा आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कार्यक्रम प्रभारीयों की घोषणा पार्टी के वरिष्टजनों से विचार विमर्श के पश्यात कर दी है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि पार्टी निर्देशानुसार संगठनात्मक कार्यक्रमों की शुरूआत 21 जून से होगी तथा ये कार्यक्रम 31 जुलाई को संपन्न होगे। जैसा की विदित है कि 21 जून विश्व भर मे योग दिवस के रूप मे मनाया जाता है। रतलाम जिले मे भी 21 जून को योग दिवस पार्टी स्तर पर मनाया जाएगा इसके लिए जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने प्रभारी के रूप मे श्री प्रदीप उपाध्याय (रतलाम) तथा श्री दिनेश कोठारी (आलौट) की नियुक्ति की है। इसी तरह डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर 6 जुलाई जन्म जयंती तक जिले भर मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए डाॅ.विजय चारेल (सैलाना) , श्री उपेन्द्र सिंह जाधव (आलौट) तथा श्री शंकर पाटीदार (रतलाम ग्रामीण) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 25 जून 1975 को कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपा था इस दिन को पार्टी काला दिवस के रूप मे मनायेगी इस दिन पार्टी जिले भर के मीसा बधुंओं का सम्मान करेगी इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने श्री ईश्वरलाल पाटीदार (धराड़), श्री अरूण राव (रतलाम) एवं श्री अभय कोठारी (जावरा) की नियुक्ति की है।
27 जून को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ““मन की बात““ कार्यक्रम के प्रभारी श्री अशोक पोरवाल (रतलाम) तथा प्रमोद रावल (जावरा) होंगे। 18 जून से 10 जुलाई के बीच मंडल स्तर पर पार्टी द्वारा आभासी कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। इसके लिए श्री लुनेरा ने श्री सोमेश पालीवाल (रतलाम), श्री योगेश राठोर (ताल) तथा श्री करण वशिष्ठ (रतलाम) को जिम्मेदारी सोपी है। 16 से 31 जुलाई के बीच मंडल कार्यसमिति की बैठके आयोजित की जायेगी। ये बैठके आभासी अथवा प्रत्यक्ष होगी इसकी व्यवस्था श्री नन्दकिशोर महावर (जावरा) एवं श्री निर्मल कटारिया (रतलाम) देखेगे।
प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर की कार्यकारिणीय की बैठक के लिए श्री मनोहर पोरवाल (रतलाम) तथा श्री रमेश मालवीय (आलोट) को नियुक्त किया गया है। ““सेवा ही संगठन 2““ के अंतर्गत जिले मे टीकाकरण अभियान की देखरेख के लिए श्री सोमेश पालीवाल (रतलाम), श्री जयवंत कोठारी (रतलाम) तथा श्री संजय बंटी पितलिया (आलोट) को जिम्मेदारी सौपी गई है।

Play sound