जावरा( अभय सुराणा) जावरा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है, सिविल अस्पताल जावरा में अब शीघ्र सिटी स्कैन मशीन लगेगी, साथ ही एक और 600 टन का ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ होगा, मुख्यमंत्री ने विधायक राजेंद्र पांडे को स्वीकृति की सूचना दी । विधायक अस्पताल पहुंचे और चयन स्थल का निरीक्षण किया, विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने बताया कोरोना की तीसरी लहर के तहत स्वास्थ्य संसाधनों की पूर्ति सिविल अस्पताल में की जा रही है, इसी क्रम में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सिविल अस्पताल जावरा के लिए सीटी स्कैन मशीन स्वीकृत कर दी है साथ ही एक और 600 टन का ऑक्सीजन प्लांट लगाने के आदेश जारी किए हैं,सीटी स्कैन मशीन और ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र प्रारंभ होगा तथा विधानसभा क्षेत्र वासियों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी।