जावरा (अभय सुराणा ) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के पदाधिकारियों ने कोविड-19 में मृत व्यक्तियों के परिजनों को कोरोनावायरस से मृत्यु प्रमाण पत्र देने एवं रतलाम जिले में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के सही आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग का मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार बृजलाल बामनिया को सौंपा . ज्ञापन में कहा गया कि कोविड-19 की महामारी में रतलाम जिले में मृतकों की जो संख्या है उसे शासन में बैठे अधिकारियों द्वारा छुपाया जा रहा है और वास्तविक आंकड़े नहीं दर्शाते हुए मृतकों के परिजनों को शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है इस संबंध में देश के जाने माने लेखक योगेंद्र यादव ने पूरे देश में केंद्र व सरकार द्वारा आंकड़े छुपाने का लेख प्रकाशित कर लाखों लोगों की बात को बहुत प्रबल रूप से उठाते हुए शासन का ध्यान आकर्षित किया है दिनांक 14 जून को प्रदेश स्तरीय आपदा प्रबंधन समूह की समीक्षा के दौरान यह भी तय हुआ शीर्षक के अंतर्गत साफ लिखा है कि जिन व्यक्तियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है उनके प्रमाण पत्र के संबंध में राज्य सरकार निर्णय लेगी ।मुख्यमंत्री ने कहा है कि विधायकगण अब विधायक निधि से भी 50% तक का उपयोग जरूरतमंदों की मदद के लिए कर सकते हैं जावरा में दिनांक 4 जून 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ऑक्सीजन प्लांट के वर्चुअल शुभारंभ समारोह के दौरान प्रदेश के वित्त एवं रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया था कि कोविड 19 में मृतक के परिजनों को कोरोना पॉजिटिव प्रमाण पत्र देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य अफसोस की बात है कि शासन की घोषणा सिर्फ सिर्फ टीवी चैनल एवं अखबारों तक सीमित रह गई है और रतलाम जिला ही नहीं संपूर्ण देश एवं प्रदेश के सैकड़ों हजारों परिवार शासन द्वारा घोषित सुविधा से लाभान्वित नहीं हो रहे हैं और छोटे एवं मध्यम वर्गीय परिवार के सामने भूखे मरने की नौबत है ।आश्चर्य की बात यह है कि उपचार हेतु भर्ती मरीजों की कोविड-19 मैं मृत्यु एवं कोविड-19 अंतिम संस्कार और दफनाए गए सभी पात्र परिजनों को कोरोना पॉजिटिव प्रमाण पत्र देकर तत्काल शासन द्वारा घोषित योजनाओं से लाभान्वित करने की मांग की है । ज्ञापन देते समय माणक चपड़ोद अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा, अजीजुरहमान पठान कार्यवाहक अध्यक्ष, मो युसुफ कड़पा पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष, हिरालाल मेहता पूर्व नपा उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह सोलंकी पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस, सुशील कोचट्टा पूर्व चेयरमैन नपा, वरूण श्रोत्रिय जिला उपाध्यक्ष, अभय सुराणा जिला अध्यक्ष सदभावना प्रकोष्ठ, मुस्तकीम मंसुरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष, महेद्र गंगवाल पूर्व पार्षद, इब्राहीम मंसुरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष, अमीर खांन, अली जमाल, बाबुदास बैरागी जिला अध्यक्ष सेवादल, जावेद पापुलर प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस आई टी सेल, असलम मेव कन्हैयालाल हाडा अध्यक्ष सेवादल , सुलेमान सेठ, मोहनलाल राठोड़, इमरान मंसुरी, गोरधन लाल, एहमद खांन, फारूक खांन, उपस्थित थे ।ज्ञापन का वाचन दिपाली कुमावत एडवोकेट ने किया । उक्त जानकरी मध्यप्रदेश कांग्रेस आई टी सेल प्रदेश सचिव जावेद पापुलर ने दी ।