रतलाम । आईएमए नेशनल प्रोटेस्ट डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रतलाम इकाई ने विधायक चेतन्य काश्यप को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया। उसमें हॉस्पिटर्ल्स, उनके स्टॉफ एवं चिकित्सकों पर बढ़ रहे हिंसात्मक उत्पात को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कठोर कानून बनाने की मांग की गई। ज्ञापन के प्रत्युत्तर में विधायक काश्यप ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि वे प्रधानमंत्री मोदीजी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को ज्ञापन भेजकर उचित कार्यवाही की पहल करेंगे। ज्ञापन देने आए प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व इंडियन मेिउकल एसोसिएशन रतलाम इकाई के अध्यक्ष डॉ. विपिन माहेश्वरी ने किया। सचिव डॉ. एस.एस. गुप्ता ने बताया कि इस दौरान एसोसिएशन के डॉक्टर्स मनीषा माहेश्वरी, सुनील राठौर, जे.एम. सुभेदार, रिचेन्द्र सिसौदिया, प्रदीप बैनर्जी, ओ.पी. गुप्ता, पुर्णिमा सुभेदार, निलेश वाधवानी, सुनीता वाधवानी, आशा सर्राफ, मनीष गुप्ता, राहुल पाटीदार, ललित जायसवाल, अभिषेक अरोरा, यश जायसवाल, रचित अग्रवाल, चिन्मय चिंचोलकर, अनिल कुमावत आदि मौजूद रहे।