समय को पहचानो समय अनमोल है- प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज

सोजतसिटी (सुनिल चपलोत)। समय को साधलो जीवन संवर जायेगा प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज ने मरूधर केसरी जैन गुरू सेवा समिति के प्रांगण मे शुक्रवार को श्रध्दालुओं को सम्बोधित करतें हुयें कहां कि बिता हुआ समय दुबारा लौटकर आने वाला नहीं समय की महत्ता को जानने वाला प्राणी ही समय का सदउपयोग करके जीवन को सुखमय बन पायेगा समय को व्यर्थ ना गवाएं समय बड़ा अनमोल है !मुनि महेश ने कहां कि जो.व्यक्ति समय के साथ चलता वही जीवन में लक्ष्य प्राप्त कर सकता है !इसदौरान नानेश मुनि मेवाड़ से रविन्द्र मुनि ने भी विचार व्यक्त कियें ! इसदौरान वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक सोजतसिटी के अध्यक्ष भंवरलाल गांधी मरूधर गुरू सेवा समिति के मंत्री मघराज धोका, ललित पंगारिया,राजेन्द्र कोरिमूथा बाबूलाल बोहरा, डॉक्टर मनीष जैन ,प्रवीण बोहरा, पदमचन्द्र धोका,सुरेश बलाई हेमन्त सिंघी प्रवीण धोका आदि भक्तगणों की उपस्थित मे विचार व्यक्त कियें! सुनिल चपलोत ने बताया कि प्रवर्तक श्री का विहार मारवाड़ जक्शन चिरपटिया, सारण सिरयारी आदि क्षैत्रों मे विचरण करतें हुये उदयपुर चातुर्मास मे पधारेंगे !

Play sound