सावदा/ नई दिल्ली)। विश्व विख्यात आचार्य श्री सुशील कुमार जी महाराज के 96 वें जन्मदिन के पावन अवसर पर आचार्य श्री जी के सुशिष्य युवा मनीषी श्री विवेक मुनि जी महाराज की प्रेरणा से शुक्ल धाम जैन मंदिर सावदा दिल्ली में पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ किया ।
श्री शुक्ल फाउंडेशन , यूनिवर्सल अहिंसा फाउंडेशन , आचार्य सुशील मुनि चैरीटेबल सोसायटी , आचार्य सुशील मुनि मिशन के पदाधिकारी श्री सुरेश जैन ,श्री गुलशन जैन ,श्री अशोक जैन ,श्री अभय जैन ,श्री कुलदीप जैन , यशपाल जैन , भरत गनोतरा , गौरव जैन , वरूण अरी , ड्रा राजीव जैन , आदेश ठाकुर एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इस अभियान के प्रति संकल्पित हो गुरु चरणों में आस्था व्यक्त की ।
अतीत की स्मृतियों को याद करते हुए श्री विवेक मुनि जी ने फरमाया कि1992 में आचार्य श्री सुशील कुमार जी महाराज ब्राजील में पृथ्वी शिखर सम्मेलन में संपूर्ण विश्व को पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग रहने के लिए प्रेरित किया । मानव जाति पर आए जिन खतरों से हम आज जूझ रहे आचार्य श्री जी ने अपनी दूरदर्शिता से वर्षों पहले उन संकटों को जान लिया था। यदि हम आज भी नही जागे तो हमारी भावी पीढ़ी का अस्तित्व ही संकट में आ जायेगा । आज गुरुदेव आचार्य श्री सुशील कुमार जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं एवं गुरुभक्तों ने देश के अलग अलग भागों में 96000 पौधे लगाने का आज से शुभारम्भ कर गुरुदेव की भावना को साकार करने का संकल्प लिया। हर गुरुभक्त से आह्वान है कि प्रतिवर्ष गुरुदेव के जन्मदिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण प्रेम और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दें ।यही हमारा मानवीय कर्तव्य है।