रविवार को रेनमऊ और बिलपांक में होगा पड़ाव

रतलाम | जिले के ग्राम बिरमावल में शनिवार की सुबह अहिंसा यात्रा के साथ आचार्य महाश्रमण जी का मंगल – प्रवेश हुआ। गुरु दर्शन को बेताब ग्रामवासियों में यात्रा की अगवानी के लिए होड़ लगी रही, लेकिन सभी ने प्रोटोकॉल और अनुशासन के साथ अपने गुरुदेव के दर्शन कर वंदन किए। अगवानी के दौरान उपस्थितजनों ने हर्षोल्लास के साथ भगवान महावीर के जयकारे लगाए।
यात्रा जैसे-जैसे रतलाम नगर की सीमा के नजदीक पहुंच रही है। रतलाम के श्रावक भी उत्साह के साथ अपने गुरु चरणों के वंदन के लिए उत्साह के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए है। रविवार को गुरुदेव ग्राम रेनमऊ पहुचेंगे। ग्राम बिलपांक के लोगो की अरज का प्रभाव यह रहा की शाम को बिलपांक में यात्रा के पड़ाव की मंजूरी हो गई।रतलाम में आचार्य प्रवर 22 जून को प्रातः पधारेंगे।
गुरु दर्शन और यात्रा की अगवानी के लिए नगर के सभी धर्म और विभिन्न समाज के लोग लालायित है। रतलाम में अहिंसा यात्रा की अगवानी का दृश्य नगर की सामाजिक एकजुटता को नवीन आयाम देगा। नगर के सभी समाज भी अहिंसा यात्रा की अगवानी पूरे प्रोटोकाल के साथ करेंगे। इसके लिए यात्रा के आगे और पीछे कोई भी व्यक्ति या समूह नही चलेंगे। नगर में आचार्य श्री से वर्ष 2024 का चातुर्मास करने की विनती का दौर भी चल रहा है| कई गुरु भक्त प्रतिदिन दर्शन वंदन के दौरान चातुर्मास की विनती कर रहे है|