रतलाम । रतलाम जिले में 1 जून से 19 जून प्रातः तक 90.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले में गत 24 घंटो के दौरान आलोट विकासखंड में 12 मिलीमीटर, जावरा विकासखंड में 164 मिलीमीटर, ताल में 78.6 मिलीमीटर, पिपलौदा में 40 मिलीमीटर, बाजना में 0.8 मिलीमीटर, रतलाम विकासखंड में 60 मिलीमीटर, रावटी विकासखंड में 12.1 मिलीमीटर तथा सैलाना विकासखंड में 56 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।