रतलाम । रोटरी क्लब रतलाम द्वारा आगामी सत्र 2021-22 हेतु नविन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमे रोट. विमल छाजेड़ को अध्यक्ष एवं रोट. कमल पिरोदिया को सचिव पद हेतु चुना गया। वाईस प्रेजिडेंट एवं अध्यक्ष 2022-23 हेतु रोट. रवि नाहर, अध्यक्ष नॉमिनी 2023-24 हेतु रोट. रवि बोथरा, सह सचिव संजय गोधा ,कोषाध्यक्ष मुकेश जैन , इमीडियेट पास्ट प्रेजिडेंट प्रकाश लखानी , सार्जेंट एट आर्म्स पद हेतु अनूप सेठिया को चुना गया।
वर्ष भर हेतु विभिन्न कमेटी के चेयरपर्सन भी नियुक्त किये गए :-
क्लब सर्विस – हरीश वर्मा, कम्युनिटी सर्विस- संस्कार कोठारी, कंटीनियस प्रोजेक्ट – विनोद मेहता, इंटरनेशनल सर्विस- वरुण पोरवाल, वोकेशनल सर्विस – प्रमोद नाहर, युथ सर्विस – अजीत छाबड़ा, रोटरी बिजऩेस कनेक्ट – अमर पाल वाधवा, रोटरी फाउंडेशन फोकस एरिया – रूमी कॉन्ट्रक्टर । यह जानकारी सचिव दीप्ती कोठारी (94253 -29618 ) द्वारा दी गयी। इस चयन में क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर टी एस अंकलेसरिया , अशोक तांतेड़ एवं गुस्ताद अंकलेसरिया की प्रमुख भूमिका रही।