
जावरा (अभय सुराणा) । श्री त्रिस्तुतिक श्री संघ जावरा के 50 साल पुरानी संस्था श्री राजेन्द्र महिला मंडल के चुनाव प. पु. गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वर जी म. सा. के दिव्य आशीर्वाद से श्री राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी में सम्पन्न हुऐ । निर्वतमान अध्यक्ष सुधा चोपड़ा ने बताया कि मंडल की साधारण सभा मे अगले 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर श्रीमती मधु- अशोक लुक्कड़,मंत्री पद पर श्रीमती सरिता पारस ओस्तवाल, उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती चंदनबाला महेंद्र समन्द्रिया, एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती अंजु मनोहर जी आंचलिया को मनोनीत किया गया। संस्था द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर यशस्वी कार्यकाल हेतु सुभकामना दी।सुधा चोपड़ा, मनोरमा आंचलिया, सुनीता आंचलिया, मीना खेमसरा, सुशीला ओरा, नीरजा चपडोद मीना संघवी, टीनाआंचलिया, ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया