कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर टीआई श्री खान को सम्मानित किया

रतलाम। आज दिनांक 20 जून,रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में माणक चौक थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से सफलतापूर्वक संचालन कर क्षेत्र के रहवासियों के साथ सहयोगात्मक व मित्रता पूर्ण व्यवहार के अपनाने वाले कोरोना योद्धा माणक चौक थाना प्रभारी श्री अयूब खान का उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर सामाजिक संस्था इस्लामिया-ए-हिंद कमेटी ,मॉर्निंग टी ग्रुप व वार्ड क्रमांक 46 के नागरिकों की ओर से पुष्प माला पहनाकर ,साफा बांधकर शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसमें संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद प्रतिनिधि इक्का बेलुत, विनोद राठौड़ सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह गहलोत,श्री सेन ,रणजीत सिंह राठौर राजेश कुमार माहेश्वरी ,विक्रम चौहान कमल शिंदे आदि ने सम्मान किया। स्वागत उद्बोधन में श्री खान ने कहा कि इतना भी बड़ा संकट हो जनता के सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता इसलिए जनता का सहयोग जरूरी है तथा श्री खान ने सभी का धन्यवाद देकर आभार माना।