प्रभारी मंत्री भदौरिया को भेंट की मां कालिका की तस्वीर

रतलाम| जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया रतलाम प्रवास के दौरान श्री कालिका माता मंदिर पहुंचे| उन्होंने माताजी के दर्शन वंदन कर आशीष लिया| भाजपा के वार्ड क्रमांक 36 प्रभारी राजेश माहेश्वरी एवं पूर्व पार्षद रंजीतसिंह परिहार ने मंदिर परिसर में प्रभारी मंत्री का स्वागत किया| उन्होंने श्री भदौरिया को माताजी की तस्वीर भी भेंट की।इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लूनेरा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना,जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष मिलन राखेचा आदि उपस्थित रहे।

Play sound