रतलाम। 15 जुलाई से 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाडा के अन्तर्गत जन शिक्षण संस्थान रतलाम द्वारा 23जुलाई 2021 वर्मिन कम्पोस्ट एवं जल प्रबंधन पर सैलाना तहसील के कम्युनिटी हाल में व्याख्यान आयोजित किया गया जिसकी मुख्य अतिथि श्रीमती कामिनी ठाकुर एस डी एम , अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गोस्वामी ,प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सैलाना विशेष अतिथि श्री अमूल चौधरी विकास खण्ड तकनीकी प्रबंधक कृषि विभाग सैलाना , श्रीमति मीना मालवीय पर्यवेक्षक सैलाना उपस्थित रहे इस अवसर पर श्री अमूल चौधरी जी ने वर्मिन कम्पोस्ट एवं जल प्रबंधन पर विस्तृत व्याख्यान दिया । एस डी एम मेडम द्वारा उपस्थित ग्रामीण नागरिक को वर्मिन कम्पोस्ट के लाभ तथा रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी साथ ही बारिश के पानी का संग्रहण की आवश्यकता पर चर्चा की , श्रीमती ज्योति गोस्वामी ने कोविड 19 से बचाव प्रक्रिया से अवगत करवाया ,जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी रघुवीर सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा श्रीमति रेहाना ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस व्याखान में संस्थान की अनुदेशिका श्रीमती ज्योति मीना उपस्थित थी।