रतलाम शहर के नवीन गर्ग का नायाब तहसीलदार से लैंड रिकॉर्ड में हुआ तबादला

रतलाम । रतलाम शहर के नवीन गर्ग को नायाब तहसीलदार से लैंड रिकॉर्ड में स्थानांतरण हो गया है । यह भी चर्चा है कि नायाब तहसीलदार नवीन गर्ग का ट्रांसफर का कारण गत दिनों वरिष्ठ भाजपा नेता श्री निर्मल ‘कटारिया तथा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी व भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेझने की धमकी देने के हुए विवाद को माना जा रहा है ।
ज्ञात हो कि उक्त मामला गत दिनों सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल वेक्सीलेशन केंद्र का है । जहां पटवारी अनुप्रिया गुप्ता, रितिका चौहान, पूजा शर्मा द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर शहर एवं वार्डो के लोगों को टोकन न देते हुए गाँवो से आए लोगों को टोकन बेचने पर भाजपा मंड़ल अध्यक्ष के विरोध करने पर नायब तहसीलदार नवीन गर्ग द्वारा पटवारियों का पक्ष लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को धारा 353, 188 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने एवं दीनदयाल थाने से पुलिस बुलवाने पर हुए विवाद पर जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया को मण्डल अध्यक्षों ने शिकायत की थी । जिसपर नायब तहसीलदार नवीन गर्ग को लुप लाइन में भेजा गया । वहीं जनचर्चा में यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है उक्त विवाद की वजह से श्री गर्ग एवं पटवारियों का जिले से बाहर ट्रांसफर किया जा सकता है ।

Play sound