एक सप्ताह में बिल्वपत्र के 1100 से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण

रतलाम – हरित श्रृंगार एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सृष्टि समाज सेवा समिति द्वारा 1100 से अधिक बिल्वपत्र एवं अन्य पौधों का वितरण किया गया। संस्था की पर्यावरण टीम प्रभारी काजल टाक ने जानकारी देते हुए बताया कि डोंगरे नगर निवासी यशोदा ईश्वर लाल ने अपने घर के पीछे छोटासा गार्डन तैयार कर विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बीजों का रोपण किया था। जिनका वितरण समिति के माध्यम से एक सप्ताह से किया जा रहा है। जिसमे औषधीय पौधे भी नागरिकों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सृष्टि संस्था की पर्यावरण टीम में पंकज टाक, दिव्या श्रीवास्तव, सतीश टाक विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इन पौधों का किया वितरण – 1100 से अधिक बिल्वपत्र, तुलसी के विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक, पत्थर जटा, हार सिंगार,नीम,अशोक सहित अन्य पौधे नागरिकों को बांटने का अभियान निरंतर जारी है। निशुल्क बिल्वपत्र, तुलसी पौधों के लिए 9009470706 संपर्क कर सकते है।