वर्तमान में धर्म और भगवान का स्वरूप समझाने वाले सद्गुरु है – राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश

राजकोट (श्री मनहर प्लॉट स्थानकवासी जैन संघ 24 जुलाई 2021 ) । गुरु शब्द में संपूर्ण ब्रह्मांड की शक्ति छिपी हुई है वर्तमान में धर्म और भगवान का स्वरूप समझाने वाले सद्गुरु है उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर संबोधित करते कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी बढ़कर है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के निर्माता भी गुरु है गुरु का दर्जा भगवान से बढ़कर है गुरु चलता फिरता तीर्थ है ।
मुनि कमलेश ने कहा कि संपूर्ण विश्व की संपत्ति दान देकर भी आत्मा को सद्गुरु की प्राप्ति हो जाए तो भी सस्ता है राम और कृष्ण ने गुरु के ज्ञान में गोते लगाए सभी महापुरुष बने। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि अधूरे गुरु अधूरे डॉक्टर अधूरे ड्राइवर खतरे से खाली नहीं है मटकी लेते हैं तो बजा के लेते हैं धर्मगुरु का चयन भी सावधानीपूर्वक करना चाहिए। जैन संत ने बताया कि आत्मा की अलौकिक शक्ति का साक्षात्कार बिना गुरु के संभव नहीं है जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं।
अक्षत मुनि घनश्याम मुनि, कौशल मुनि ने विचार व्यक्त किए। प्रदीप भाई मेहता, विजय भाई सिंघवी ने आभार व्यक्त किया ।अध्यक्ष डॉलर भाई कोठारी ने आभार व्यक्त किया ने मंच का संचालन किया।

Play sound