तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो दस हजार,से गूंजा सारा दिवाकर भवन
जावरा (अभय सुराणा)। दिवाकर भवन में विराजमान ओजस्वी वक्ता दिवाकर ज्योति वाणी भूषण परम पूज्य श्री जयश्री जी म.सा. का 53 वां जन्मदिवस एकासन दिवस एवं दो दो समायिक के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर साध्वी राजश्री जी ने अपने गुरुणी सा श्री जयश्री जी म.सा. के गुणों का विश्लेषण करते हुए कहा कि इनके ऊपर गुरु कृपा है यह निर्भीक है,आत्म बलि है, पुरुषार्थी है, प्रवचन में बेजोड़ है इलाका किसी का भी हो धमाका इन्हीं का होता है। साध्वी समीक्षाश्री जी ने अपने भावों को व्यक्त करते हुए गुरुणी जी को जन्मदिन की बधाई दी। इस पावन अवसर पर पुणे से भी विरक्ता (दीक्षार्थी) बहन कल्याणी बोहरा जिसकी दीक्षा 9 दिसंबर 2021 को पुणे में परम पूज्य श्री मंजूश्री जी मा.सा. के सानिध्य में होने वाली है, पूज्य महासती जी का आशीर्वाद प्राप्त करने पधारी। उनका भी भव्य स्वागत किया गया उनका स्वागत श्री संघ ,महिला मंडल,बहुमंडल द्वारा किया गया। उपरोक्त जानकारी श्री संघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिय़ा ने देते हुए बताया कि जन्मदिन के शुभ अवसर पर पुणे वडगांव शेरी के कार्याध्यक्ष शांतिलाल जी बोहरा,पंचम जैन, अध्यक्ष प्रफुल्ल जी कोठारी, गौतम जी बुरड़, इंदौर महावीर भवन के महामंत्री रमेश जी भंडारी, नागदा संघ अध्यक्ष राजेंद्र कोठारी, पुरुषोत्तम पोरवाल, बेंगलुरु से राहुल सुराणा पुणे से देवीका सुराणा दलोदा से युवराज, विराज, जावरा से कनकजी चौरडिया, महावीर छाजेड़, प्रियांशी टुकडिया ने शुभ भाव व्यक्त किये। रतलाम नागदा इंदौर दलोदा मंदसौर पुणे मुंबई से अतिथि पधारे।आपके जन्म दिवस के उपलक्ष में 201 एकासन का आयोजन सागर साधना भवन पर किया गया आयोजन के लाभार्थी श्रीमती मांगीबाई समरथमलजी संजय जी विकास जी भंडारी परिवार रहे। प्रभावना का लाभ श्रीमान राजेंद्र जी विनोद जी जैन कोयंबटूर एवं स्वर्गीय श्रीमती दाखाबाई समीरमलजी कनकमल जी कोचट्टा की स्मृति में श्यामा देवी कुणाल जतिन कोचट्टा ने लिया। साथ ही दो- दो सामयिक तथा एकासन तप करने वाले भाई- बहनो का 11-11 लक्की ड्रॉ के माध्यम से कोचट्टा परिवार द्वारा बहुमान किया गया। धर्म सभा का संचालन महामंत्री कनकमल चौरडिय़ा तथा कोषाध्यक्ष महावीर छाजेड़ ने किया।