सिटी मैनेजर व सामुदायिक संगठिकाओं का माह दिसम्बर का वेतन रोका

रतलाम । डे-एनयूएलएम के विभिन्न घटकों की वित्तीय वर्ष 2021-22 की जारी रैंकिग में रतलाम नगर निगम को निम्न स्तर का स्थान प्राप्त होने पर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार 2 सिटी मैनेजर व 5 सामुदायिक संगठिकाओं का माह दिसम्बर 2021 रोका गया।
डे-एनयूएलएम के विभिन्न घटकों की वित्तीय वर्ष 2021-22 की जारी रैंकिग में रतलाम नगर निगम को निम्न स्तर का स्थान प्राप्त होने से स्पश्ट होता है कि सिटी मैनेजर श्री भगवानसिंह राजपूत, श्री कपील मारोठिया, सामुदायिक संगठिका श्रीमती राजश्री गुमास्ते, श्रीमती सीमा सुरोलिया, श्रीमती रेखा राठौर, श्रीमती हेमा सिलावट, सुश्री निर्मला राय द्वारा कार्यो में लापरवाही बरती जाकर नगर निगम की छवि धूमिल की जा रही है। उक्त कर्मचारियों द्वारा समस्त घटकों का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने पर ही रोका गया वेतन भुगतान किया जावेगा।

Play sound