अवैध नल विच्छेद की कार्यवाही प्रारंभ

  • 1.24 लाख जलकर की राषि बकाया होने पर वृन्दावन सोसायटी का कनेक्षन विच्छेद
  • बकाया वसूली व अवैध नल विच्छेदन हेतु वार्डवार अधिकारी नियुक्त
  • श्रीमालीवास से 8 अवैध विच्छेद किये
  • 46 हजार की राशि बकाया के रूप में वसूली

रतलाम । अवैध नल विच्छेदन व जलकर की बकाया राषि वसूलने हेतु निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने झोन अनुसार अधिकारियों को नियुक्त किया है जिसके तहत नियुक्त अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करते हुए वृन्दावन सोसायटी पर 1.24 लाख की राषि बकाया जमा नहीं करने पर बल्क कनेक्षन विच्छेद किया गया इसके अलावा अवैध नल विच्छेदन की कार्यवाही के तहत श्रीमालीवास से कनेक्षन विच्छेद किया गया साथ ही विभिन्न वार्डो में जलकर की बकाया वसूली करते हुए 93,950/- की राशि वसूली।
निगम आयुक्त श्री झारिया द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने कार्यपालन यंत्री श्री मोहम्मद हनीफ षेख के निर्देषन में कार्यवाही करते हुए वृन्दावन सोसायटी पर 1.24 लाख की राशि बकाया जमा नहीं करने पर बल्क कनेक्षन विच्छेद किया।
अवैध नल विच्छेदन की कार्यवाही के तहत श्रीमालीवास क्षेत्र में कमलाबाई-मनोहर, अंकित-अशोक, डी.एस. कलेक्शन, वीरू-भगतसिंह, जीवनलाल-पन्नालाल, अरूणा-कैलाश, मनोहर-अषोक कुमार व रामचन्द्र का अवैध नल कनेक्षन विच्छेद किया गया।
बकाया जलकर वसूली की कार्यवाही के तहत वार्ड क्रमांक 1 से 12 में 15,720/-, वार्ड क्रमांक 13 से 25 में 29,540/-, वार्ड क्रमांक 26 से 37 में 14,250/- व वार्ड क्रमांक 38 से 49 में 34,440/- इस तरह कुल राषि रूपये 93,950/- की बकाया राषि वसूली।
उक्त कार्यवाही कार्यपालन यंत्री श्री मोहम्मद हनीफ शेख के निर्देषन में उपयंत्री श्री सुहास पंडित, श्री भैय्यालाल चौधरी, केमिस्ट श्री नीरज यादव व श्री जितेन्द्र सिसोदिया द्वारा की गई।

Play sound