

आलोट । आज दिनांक 13-01-22 को थाना आलोट अंतर्गत विक्रमगड़ एवं आलोट नागेश्वर रोड पर आदतन अपराधियो एवं कानुन व्यवस्था भंग करने वाले अपराधियों के खिलाफ अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई ।
पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा आदतन अपराधी शकिल कबाड़ी पिता शागीर निवासी आलोट जिसके विरुद्ध कुल 9 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है । अपराधी के द्वारा अलोट नागेश्वर रोड पर अवैध निर्माण कर कबाड़ एवं मुर्गा, अंडा, चिकन बेचने का कार्य किया जाकर करिबन 8 हजार स्कवेर फीट भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था । जिसे टीम के द्वारा तोड़ा गया है । थाना आलोट पर पूर्व में दर्ज प्रकरण जिसमे विक्रमगड़ में अरोपियो द्वारा कानुन व्यवस्था की स्थिति निर्मित कर लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था उनके विरुद्ध भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर अवैध गुमटी व निर्माण हटाये जाने की कार्यवाही की गई है ।