

साबरमती/अहमदाबाद। जैन दिवाकरीय श्रमणसंघीय मंत्री राष्ट्रसंत पूज्य गुरूदेव श्री कमलमुनिजी म.सा. द्वारा श्री अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के शाखा साबरमती का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर श्रीमान राजकुमार जी मारू एवं महामंत्री पद पर श्रीमान बाबूलाल जी पामेचा को मनोनित किया है । इस मौके पर श्री अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच परिवार द्वारा मनोनित अध्यक्ष एवं महामंत्री को बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है ।