26 जनवरी को स्वराज 75 अमृत महोत्सव के तत्वावधान में होगी बस्ती प्रमुख चौराहों पर भारत माता की आरती

रतलाम l स्वाधीनता के75 वर्ष होने पर बस्तियों में प्रमुख मोहल्ले चोराहे पर 26 जनवरी को सांय 6से 7 बजे भारत माता का चित्र लगाकर आरती का आयोजन स्वराज 75 अमृत महोत्सव के बेनर तले किया जाएगा। इस आशय की समिति की बैठक में इसकी योजना पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह आशुतोषजी शर्मा ने कहा हम सभी त्योहार स्वेच्छा से मनाते है लेकिन राष्ट्रीय पर्व को शाशकीय कार्यक्रम के रूप में मनाते हैं जबकि हमारा दायित्व है कि उतने ही उत्साह से ही यह पर्व मनाए ,आजादी शहीदों के बलिदान से मिली ,इस अवसर पर महापुरुषों का जीवन भी पढ़ना चाहिए ।
उनके संघर्षों की कहानियां हमे जन जन तक रखना चाहिए, समिति के जिला संयोजक महेन्द्र गादिया ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा रखी ये व बस्तियो के कार्यक्रम तय किये साथ ही गादिया ने कहा समाज का हर वर्ग सामाजिक संगठन को इससे जोड़ना है ताकि कार्यक्रम में सबकी सहभागिता रहे ये आयोजन शहरी ग्रामीण सभी क्षेत्रों में आयोजित किये जाएंगे सारे कार्यक्रम कोविड गाइड लाइन के प्रोटोकॉल से किये जाएंगे कार्यक्रम में सह संयोजक विम्पी छाबड़ा ने आभार व्यक्त किया।

Play sound