
रतलाम । नेताजी सुभाषचन्द्र बोस युवा मंच द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी का १२५ वां जन्मदिवस बडे ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । आज प्रात: १० बजे श्रंृगी ऋषि चौराहा सुभाष चौक रानीजीमंदिर के यहां कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नेहरूलालजी व्यास, मंच संयोजक चन्द्रप्रकाश पुरोहित, मंच अध्यक्ष पं. सत्यनारायण जोशी, सुनील परमार, गौरव त्रिपाठी, भेरूलाल पुरोहित, अनिल राठौर, हर्षवर्धन पुरोहित आदि ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके चन्द्रप्रकाश पुरोहित ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहाकि नेताजी का भारत देश के प्रति जो देशभक्ति, देशप्रेम रहा है उससे आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही नेताजी के चिन्हों पर चलने का आव्हान किया । इसके पश्चात अन्य अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सर्वश्री मोहनलाल उपाध्याय, खेमराज व्यास, नवलराम व्यास, मांगीलाल पाण्डया, प्रकाश उपाध्याय, देवीलाल उपाध्याय, शांतिलाल उपाध्याय, रौनक पुरोहित, राजेन्द्र व्यास भगवतीलाल उपाध्याय, जगदीश पुरोहित, प्रहलाद पुरोहित, तुलसीराम व्यास, मांगीलाल व्यास, ओम पण्डया आदि गणमान्य जनों ने नेताजी के चित्रपर पुष्प अर्पित किए । कार्यक्रम का संचालन विजय ओझा ने किया एवं अंत: में सभी का मुंह मिठाकर कर मंच अध्यक्ष पं. सत्यनारायण जोशी ने आभार व्यक्त किया । इस मौके पर उपस्थित गणमान्यजनों को मिठाई एवं कैलेंडर्स का वितरण किया गया।