

रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर शुरू हुए “माइक्रो डोनेशन” अभियान में युवाओं की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर वर्च्युअल रैली का आयोजन हुआ। जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने संबोधित किया। रतलाम सहित जिले के कुल दस स्थानो पर कार्यक्रम कर युवा मोर्चा कार्यकर्ता वर्च्युअल रैली में शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम रतलाम शहर में काट्जू नगर स्थित डी. एन. पचौरी सभागृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा,वरिष्ठ युवा नेता प्रशांत कुशवाह रहे। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्ज्वलन किया गया। मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा का स्वागत विप्लव जैन द्वारा किया गया। अध्यक्षता कर रहे विप्लव जैन का स्वागत कार्यक्रम प्रभारी शिवांग शर्मा द्वारा किया गया। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि “आज सुभाषचन्द्र बोस जी की जयंती है। इस अवसर पर हमारे युवा मोर्चा के साथी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर माइक्रो डोनेशन का कार्य आरम्भ करने जा रहे है। मेरी अपील है कि आप लोग गांव गांव जाकर लोगो से माइक्रो डोनेशन करवा कर,उन्हें पार्टी के जनसेवा के कार्यो और विचारधारा से अवगत करवाये। माइक्रो डोनेशन का उद्देश्य धन संग्रह नहीं, बल्कि जन आशीर्वाद प्राप्त करना है।” भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी इस रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि “पूरे देश में हर जिले में भाजयुमो कार्यकर्ता इस रैली को सुन रहे है व माइक्रो डोनेशन करवाने के लिए तैयार है।”
इस अवसर पर उपस्थित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नमो एप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन कर इस अभियान में आमजन को जोड़ने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम में 300 लोगों ने वर्चुअल रैली में भाग लिया और माइक्रो डोनेट किया। इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा,शुभम चौहन,गौरव मूणत,जयेश जाजोरिया,प्रतीक विजयवर्गीय,मोहित सोनी,चेतन पावेचा,अनिल रौतेला,मोहित तोमर आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन स्नेहिल उपाध्याय व आभार कार्यक्रम प्रभारी शिवांग शर्मा द्वारा किया गया।