मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में जिला पंचायत रतलाम को लगातार सातवीं बार ए ग्रेड

रतलाम । मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में रतलाम जिला पंचायत को लगातार सातवीं बार ए ग्रेड प्राप्त हुई है। ज्ञातव्य है कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण होने पर प्रतिमाह 20 तारीख को प्रदेश स्तर से ग्रेडिंग जारी की जाती है। इस बार भी जिला पंचायत रतलाम को ए ग्रेड हासिल हुई।
प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री उमाकांत उमराव द्वारा जिला पंचायत रतलाम की ए ग्रेड उपलब्धि पर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े को बधाई, शुभकामनाएं दी गई हैं। जिला पंचायत में हेल्पलाइन नोडल अधिकारी श्री एस.एच. मंसूरी ने बताया कि कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन में 181 की मैदानी टीम तथा जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की अथक मेहनत और प्रयासों से यह संभव हो पाया है कि जिला पंचायत लगातार सातवीं बार ए ग्रेड उपलब्धि हासिल कर सकी है। इसमें जिला स्तर से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी शाखाओं के नोडल अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों का विशेष सहयोग रहा है ।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जिला पंचायत शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री मुकेश बघेल का कार्य भी प्रशंसनीय रहा है। इस बार जिला पंचायत रतलाम ने ग्रुप बी में 17 वी रैंक पर 82.37 अंक प्राप्त करके ए ग्रेड हासिल की।

Play sound