प्राणी मात्र की सुरक्षा सेवा और विकास विचार व्यक्त करने की आजादी का नाम ही गणतंत्र है- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

माउड़ी घंटाकर्ण महावीर जैन तीर्थ 26 जनवरी 2022 । प्राणी मात्र की सुरक्षा सेवा और विकास विचार व्यक्त करने की आजादी का नाम ही गणतंत्र है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि मौलिक अधिकारों का हनन करना उपेक्षा करना संविधान का अपमान करने के समान है।
उन्होंने कहा कि आजादी के 73 वर्षों बाद भी सामान्य जनता को लोकतंत्र में अपने अधिकारों की जानकारी ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुनि कमलेश ने बताया कि लोकतंत्र में स्वतंत्रता का अधिकार है लेकिन स्वछंदता का नहीं उसमें लक्ष्मण रेखा का पालन होना चाहिए।
राष्ट्रसंत ने कहा कि कुपोषण दम तोड़ना चिकित्सा के अभाव में भटकना और शिक्षा के बिना रहना लोकतंत्र और संविधान पर कलंक और शर्मनाक घटना है।
मुनि कमलेश के गुजरात विदाई पर गणतंत्र दिवस के पावन प्रसंग पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के संरक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार शाह परिवार ने माहुड़ी के पास ही हाईवे पर आज आदिनाथ जैन गौशाला का शुभारंभ किया। साथ ही बिहार धाम जीव दया मानव सेवा के लिए 25 एकड़ जमीन में बनाने का संकल्प लेकर अनुपम गुरु भक्ति का परिचय दिया। विद्यालय परिवार में गणतंत्र दिवस के शासकीय समारोह में राष्ट्रसंत को विशेष रूप से आमंत्रित किया उद्बोधन के साथ राष्ट्रभक्ति का लोगों में जुनून भरा।

Play sound