संविधान में निहित लोकतांत्रिक परंपराओं व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

जावरा (अभय सुराणा ) । भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा के सभी सदस्यों द्वारा बनाए गए संविधान का 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मित्र नगर कॉलोनी जावरा द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में कार्यक्रम के अतिथि समाजसेवी डॉ एच एस राठोर लायंस क्लब के जोन चेयरमैन संतोष मेडतवाल युवा नेता नीतिराजसिंह, जैन दिवाकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष शेखर नाहर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने व्यक्त करते हुए कहा कि आप कि इस कॉलोनी में राष्ट्रीय त्योहार जिस उत्साह उमंग से सब परिवार के साथ मिलजुल कर और महिलाओं की भागीदारी होकर मनाया जाना एक बहुत ही अच्छा व अन्य के लिए प्रेरणास्पद है ।आपने कहा कि हमें देश की एकता अखंडता एवं सप्रभुता को बनाए रखें तथा हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक परंपराओं व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।इस अवसर पर स्वागत गीत श्रीमती ज्योति दिलीप गंगवाल ने प्रस्तुत किया बच्चों ने डांस की प्रस्तुति दी फैंसी ड्रेस में अवि रावल जो झांसी की रानी बन कर आई थी उसका भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन मित्र नगर कॉलोनी के अध्यक्ष अभय सुराणा ने किया स्वागत भाषण अनिल काला ने दिया तथा आभार प्रदर्शन देवेंद्र शर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब जावरा के अध्यक्ष संजय चौधरी सचिव राजकुमार हरण एवं श्रीमती प्रमिला प्रमोद पाटोदी श्रीमती शांता अंबालाल चौधरी श्रीमती पदमा पुष्पेंद्र गंगवाल श्रीमती रेखा अभय सुराणा श्रीमती ज्योति दिलीप गंगवाल श्रीमती प्रतिभा कांतिलाल दलाल श्रीमती रेखा देवेंद्र शर्मा श्रीमती अर्पिता राकेश रावल श्रीमती स्नेहलता अनिल काला श्रीमती पूनम संदीप मेहता श्रीमती जागृति जिग्नेश पटेल श्रीमती श्यामादेवी निरंजन लाल गेहलोत श्रीमती प्रविशा अनमोल सुराणा श्रीमती बसंती देवी बैरागी प्रेमलता मेहता
वर्षा बैरागी आदि बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। शाम को पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को श्री दिलीप गंगवाल एवं साथियों ने उतारा। इस कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की गई।

Play sound