

जावरा( अभय सुराणा) । आजादी की लड़ाई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अविस्मरणीय योगदान रहा है देश को ब्रिटिश गुलामी से आजाद कराने के बाद कांग्रेस ने हीं देश को एकजुट करते हुए एक झंडे के नीचे लाकर खड़ा किया हमें भारत की इस एकता और अखंडता पर गर्व है ।उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित मुख्य समारोह झंडा वंदन कार्यक्रम में झंडा फहराते हुए व्यक्त किए। आपने सभी को 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। आपने इस अवसर पर उन सभी महान नेताओं एवं सभी सेनानियों का स्मरण कराया । इस अवसर पर कांग्रेस के सम्मानीय डॉ एच एस राठौर सुजानमल कोचट्टा मोहम्मद यूसुफ कड़पा हिम्मत सिंह श्रीमाल नीतिराज सिंह महेंद्र गंगवाल श्रीमती यास्मीन खान जावेद पापुलर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सम्मानीय श्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन कौमी एकता एवं सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभय सुराणा ने किया एवं सभी को इस संदेश से अवगत कराया। कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा धानमंडी पर ,रेलवे चौराहे पर डॉ कैलाश नाथ काटजू की प्रतिमा ,चौपाटी पर महात्मा गांधी की प्रतिमा ,शास्त्री जी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर भी बड़ी संख्या में पहुंचकर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया एवं राष्ट्रप्रेम के नारे लगाए।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति युवा कांग्रेस अध्यक्ष अली जमाल खांन पूर्व नपा उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष इब्राहीम मंसुरी, मुबारीक हुसैन गुड्डू,लोकेश विजवा पार्षद दिनेश सैनी,सुदेश खारीवाल, मकसूद परदेशी, सबीर पटेल, मोहन सैनी,रमणीक जैन, मुकेश हरा, रिजवान पठान, बाले भाई,कन्हैया लाल हाडा, बाबूलाल निम्बे, डा महादेव पाटिदार, फिरोज काजी, जुबैर मसूदी, फिरोज मेव फरीद बाबा,अतहर अली, मम्मू भाई, अशवाक खांन, इमरान मंसुरी, कृष्णा अखेडीया, अनिल धाडीवाल, मुमताज उस्ताद, अजीज भाई, दनिश सिद्दीकी, आसीफ कबाडी, मनीष बैरागी, महिला नेत्री यास्मीन खांन कृष्णा पोरवाल, अन्नपूर्णा पंवार,अशोक सिसोदिया, अल्लाह वाले भाई, सईद भाई मेव,विनोद मेहता,अखलाक हुसैन ताल आदि कांग्रेस जन व गणमान्य नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष अली जमाल खांन ने किया अंत मे आभार ब्लाक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुरहमान पठान ने माना उक्त जानकरी मध्यप्रदेश कांग्रेस आई टी सेल प्रदेश सचिव जावेद पापुलर दी।