कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया

रतलाम । गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एमएल आर्य एवं श्री अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, सुश्री कृतिका भीमावद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रजनीश सिन्हा, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस चौधरी, कार्यालय अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्याय, स्टेनो श्री इरफान खान, श्री शिवाजी शिंदे, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी, नायब तहसीलदार सुश्री पूजा भाटी, श्री नवीन त्रिवेदी, श्री वरुण शर्मा, श्री बंदवार, श्री चावड़ा आदि उपस्थित थे।
इसी प्रकार जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने ध्वजारोहण किया। रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने ध्वजारोहण किया।

Play sound