

रतलाम । 73 वे गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भी पार्टी के जिला प्रभारी श्री श्यामसुंदर शर्मा एवं जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने तिंरगा फहराया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री द्वय श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष श्री बलवंत भाटी, श्री सुनील सारस्वत, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला मंत्री श्रीमती सोना शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला भण्डार प्रमुख श्री दशरथ पाटीदार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री मयूर पुरोहित, श्री करणधीर्य बड़गोत्या, श्री नीलेश गांधी, श्री कृष्णा सोनी, श्री आदित्य डागा, श्री प्रवीण सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश राका, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री दिनेश पोरवाल, मंडल महामंत्री द्वय श्री नंदकिशोर पंवार, श्री राकेश परमार, श्री गोपाल शर्मा, पूर्व पार्षद द्वय श्री अशोक यादव, श्री पवन सोमानी, श्री बलवीर सिंह सोढी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती ललिता पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बद्रीलाल परिहार, मीसाबंदी श्री दिनेश सोलंकी, आई.टी.सेल जिला संयोजक श्री करन वशिष्ठ श्री स्नेहिल उपाध्याय, श्री हार्दिक मेहता, श्रीमती रत्ना पाल, श्री प्रभु सोलंकी, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्री जोहर हुसैन सैफी, श्री शांतिलाल उपाध्याय, श्री महेश अग्रवाल, श्री मुबारिक शेरानी सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ध्वजारोहण के पश्चात् भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विप्लव जैन के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इंडिया गेट पर क्रान्तिकारी श्री सुभाशचन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जिला प्रभारी श्री शर्मा तथा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने किया।