माहुड़ी महावीर घंटाकरण जैन तीर्थ 27 जनवरी 2021 । चींटी लेकर हाथी तक सभी प्राणी जीना चाहते हैं मरना कोई नहीं चाहता उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि हम किसी को बचा नहीं सकते तो मारने का कोई अधिकार नहीं एक प्राणी को बचाना तीन लोक की संपत्ति से बड़ा दान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राणी में जो आत्मा का निवास है उसको कष्ट देना परमात्मा का अपमान करने के समान है।
मुनि कमलेश ने बताया कि परमात्मा को मंदिर मस्जिद गिरजाघर में ढूंढने की आवश्यकता नहीं पहले अपने अंदर बैठे परमात्मा को समझ ले। राष्ट्रसंत ने कहा कि किसी भी प्राणी को शांति पहुंचाना अपने आचार विचार व्यवहार से वह चार धाम की यात्रा से बढ़कर है।
अखिल भारती जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा गांधीनगर गुजरात के युवाओं और बहनों ने मुनि कमलेश के प्रेरणा से कबूतर सेवा का काम प्रारंभ किया लाखों रुपए एकत्रित किए वह सभी बधाई के पात्र हैं।