नवकार सेवा संस्थान ने बच्चो के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

रतलाम। नवकार सेवा संस्थान ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सालाखेड़ी के छोटे- छोटे बच्चों के साथ 73 वां गणतंत्र दिवस राष्ट्र से संबंधित प्रश्न पूछकर ,देशभक्ति गीत सुनकर बच्चो को तिरंगे का अर्थ बताकर झंडा और मिठाई वितरित कर नवकार सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती उषा भंडारी, संस्थापक अलका कटारिया,के सानिध्य में मनाया गया । बच्चो को पुरस्कार ,संचालित करने वाली अध्यापिका का सम्मान भी किया गया । जिसमे संस्था की सचिव चंदा चोरडिया,संगीता कोठरी,कविता बरमेचा,कल्पना जैन,रेखा लुणावत,ममता चोपडा,साधना पोरवाल,टीना वागमार,रमिला गादिया,संगीता जैन उपस्थित रही l उक्त जानकारी नव निर्वाचित संचीव सरोज जैन ने दी ।

Play sound