
रतलाम । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 1 फरवरी से घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत कांग्रेस द्वारा की जा रही है उक्त अभियान की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार पदाधिकारियों की एक समन्वय समिति बनाई गई है जिस की प्रथम बैठक प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। समन्वय समिति में ब्लॉक अध्यक्ष, निर्वाचित सदस्य, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष गण एवं पूर्व प्रत्याशी शामिल हैं! डॉक्टर भूरिया ने सभी वरिष्ठ जनों को सफलतापूर्वक अभियान क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया है की उक्त अभियान का मूल उद्देश्य जनता के बीच में जाकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य की सरकार की नाकामियों को उजागर करना है एवं प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस द्वारा मजबूती से पदाधिकारी बनाए जाएंगे । उक्त अभियान शहर के चारों ब्लॉकों में दिनांक 1 फरवरी से 28 फरवरी तक निरंतर चलेगा । प्रतिदिन लगभग 3 बूथों पर मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।