महापुरुषों के केवल ज्ञान से निर्मित आध्यात्मिक ज्ञान का लोहा पूरा विश्व मान रहा – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

हुड़ी घंटाकर्ण महावीर तीर्थ 28 जनवरी 2021 । संस्कृति के बिना संस्कार का निर्माण तीन ताल में संभव नहीं है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि संस्कारों से ही चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के केवल ज्ञान से निर्मित आध्यात्मिक ज्ञान का लोहा पूरा विश्व मान रहा है उसके आगे नतमस्तक है। मुनि कमलेश ने बताया कि गुरु धर्म और परमात्मा के निर्माण में संस्कृति सुरक्षा कवच का काम करती है। राष्ट्रसंत ने कहा कि स्वास्थ्य पर्यावरण और आर्थिकता की सुरक्षा में आध्यात्मिकता ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है ।
जैन संत ने बताया कि आध्यात्मिकता के सहारे ही विश्व गुरु बनने का हिंदुस्तान को सौभाग्य मिला आज का विज्ञान भी उसी के आधार पर आविष्कार कर रहा है। मुनि कमलेश और विराजित साधु साध्वी मैं ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई ट्रस्ट के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने साहित्य भेंट कर अभिनंदन किया 30 जनवरी शाम तक हिम्मतनगर में पधारने की संभावना है।

Play sound